फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पंचबालयती मंदिर में हुआ जैन मुनि का आगमन

विज्ञापन
शारदा रोड पहुंचे जैन मुनि महाराज - फोटो : poonch
विज्ञापन
मेरठ। आचार्य श्रुत सागर व मुनि श्री अनुमान सागर महाराज का शारदा रोड स्थित पंचबालयती मंदिर में आगमन हुआ। जैन मुनि जैन बोर्डिंग किशन फ्लोर मिल जैन धर्मशाला तीरगरान मंदिर से शारदा रोड पहुंचे। श्रुत सागर महाराज ने ओम नमः योग के साथ अपने प्रवचन में श्रावकों को षटआवश्यक व पांच अणुव्रत अहिंसा, सत्य, असत्य, ब्रह्मचर्य, अपरिग्रह व मद्य मांस मधु के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने रस त्याग व स्वस्थ रहने के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सुबह जल्दी उठें, मंदिर अवश्य जाएं, बच्चों को धार्मिक संस्कार दें। समाज के प्रवक्ता सुनील जैन ने कहा कि बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे महाराज अरुणम कॉलोनी में प्रस्थान करेंगे। 7 फरवरी से 12 फरवरी तक अरूणम काॅलोनी में पंचकल्याणक होना है। इस दौरान अनिल जैन, प्रवीण जैन, विरेंद्र जैन, राकेश जैन धीरज, प्रमोद जैन, सुरेंद्र जैन, विनीत जैन, अनिल चेतन जैन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें