फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंद कुख्यात करा रहे अपराध

विज्ञापन
विज्ञापन
जेल में बंद कुख्यात करा रहे अपराध
विज्ञापन

मेरठ। अधिकतर शातिर अपराधी जेल में बंद हैं और उनके गुर्गे लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। मेरठ जोन की समीक्षा में यह सामने आया है। वहीं, मुठभेड़ मेें मारे गए अथवा गोली लगने से घायल हुए बदमाशों का भी रिकार्ड खंगाला गया। मेरठ जनपद में 17 बदमाश मुठभेड़ में ढेर हुए हैं। मेरठ जोन की समीक्षा में यह बात सामने आई है कि अब वारदात जेल में बंद शातिर अपराधी करा रहे हैं। उनके ऊपर शिकंजा कसने की जरूरत है।
विज्ञापन

जेल में बंद अपराधियों पर पुलिस की नजर रहेगी। पेशी या फिर जेल में अपराधियों से मुलाकात करने वालों की रिपोर्ट पुलिस ने मांगी है। जेल प्रशासन को भी चिट्ठी लिखी है कि शातिरों से मुलाकात करने वालों की लिस्ट भेजें। इसके बाद उसकी मानीटरिंग होगी। पुलिस का दावा है कि जेल में कई शातिर अपराधी खुद को सुरक्षित रखने के लिए बंद हैं। वहां से आपराधिक वारदातें करा रहे हैं। योगेश भदौड़ा, ऊधम सिंह, सुंदर भाटी और सुशील मूंछ समेत कई अपराधियों का रिकार्ड खंगाला गया है। जेल में अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी है। आईजी मेरठ प्रवीण कुमार ने बताया कि जेल में बंद अपराधियों की रोजाना मानीटरिंग होगी। उनसे कौन मिलता है और क्या उसका प्रोफाइल है। इसकी जांच पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें