फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर जेल के बंदी की मेडिकल में मौत, पुलिस के खिलाफ हंगामा

Sun, 15 Jan 2017 03:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर जेल के बंदी की मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं परिजनों ने मीरापुर पुलिस के खिलाफ हंगामा कर कहा कि बंदी को जेल से ही मृत हालत में लाया गया था।
विज्ञापन


बिजनौर के गांव खिजरपुर निवासी बलवीर सिंह (72) 27 दिसंबर को पंजाब के रोपड़ से दो बैल खरीदकर अपने घर बिजनौर ला रहे थे। आरोप है कि मीरापुर पुलिस ने वृद्ध को बैल समेत पकड़ लिया और कटान के लिए ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने ले गई। इसके बाद पुलिस ने वृद्ध किसान को जेल भेज दिया। शुक्रवार को मुजफ्फरनगर जेल में किसान की हालत बिगड़ गई। जिसके बाद जेल प्रशासन ने उन्हें मेडिकल कॉलेज भेज दिया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि  पुलिस ने झूठे आरोप में वृद्ध को जेल भेजा। उसके बाद जेल में ही उनकी मौत हो गई, लेकिन जेल प्रशासन ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया। उधर,  मेडिकल कॉलेज के सीएमओ डॉ. अजित चौधरी का कहना है बंदी को हार्टअटैक आया था। उपचार के दौरान ही मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें