फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयश्री पेठा भंडार पर वाणिज्य कर की कार्रवाई

Sun, 23 Oct 2016 03:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जयश्री पेठा भंडार (सूरजकुंड) पर सर्वे करने पहुंची वाणिज्य कर विभाग की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन ब्रांच (एसआईबी) टीम का विरोध करने का मामला तूल पकड़ चुका है। वाणिज्य कर विभाग ने पेठा भंडार का पंजीकरण निरस्त कर दिया है। रिकॉर्ड न दिखाने के मामले में अर्थदंड का नोटिस भेज दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को वाणिज्य कर विभाग की टीम पेठा भंडार पर जांच करने गई थी। व्यापारियों ने टीम का भारी विरोध किया था। टीम बिना रिकार्ड देखे ही लौट आई थी। विनोद कुमार सिंह वाणिज्य कर कमिश्नर ग्रेड -2 का कहना है कि विरोध करने वाले सारे तथाकथित व्यापारी नेता हैं, जिनका व्यापार से कहीं तक कोई संबंध नहीं है। 2006-07 में इन्हीं तथाकथित व्यापारियों ने सर्वश्री पंचवटी प्रयोगशाला में जांच करने वाली टीम का विरोध किया था और उनकी सर्वे डायरी को फाड़ दिया था। इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस मामले की शिकायत कमिश्नर वाणिज्य कर, डीएम, और एसएसपी से की गई है। वाणिज्य कर कमिश्नर ने प्रक्रिया में बाधा पहुंचाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं। सूत्रों का कहना है कि विनोद कुमार सिंह के पत्र पर शासन और जिला प्रशासन हरकत में आया है, मामले में कड़ी कार्रवाई की तैयार है।

बिक्री में खेल का मिला था इनपुट
विभाग को इनपुट मिला था कि जयश्री पेठा भंडार बिक्री के रिकॉर्ड में खेल कर रहा है। 15 दिन तक विभागीय अधिकारियों ने रेकी की। एक घंटे में दुकान के अंदर आने वाले ग्राहकों की संख्या के आधार पर बिक्री का अंदाजा लगाया गया। विनोद कुमार सिंह का कहना है कि हमारे अंदाजा में बिक्री में भारी खेल किया गया था। डिप्टी कमिश्नर डॉ. अभय शुक्ला टीम के साथ जांच के लिए पहुंचे थे, लेकिन इस दौरान पेठा भंडार के मालिक ने उन्हें बातों में लगाये रखा और अन्य व्यापारियों को फोन कर बुला लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें