मेरठ। बीसीसीआई की ओर से आयोजित अंडर-19 महिला टी-20 ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश की ओर से खेलते हुए मेरठ की जाह्नवी ने कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने मध्यप्रदेश के खिलाफ मैच में तीन विकेट प्राप्त किए। जाह्नवी यहां मेरठ में आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी में प्रशिक्षण ले रही हैं। उन्होंने चार ओवर में सिर्फ 10 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट लिए। इससे उत्तर प्रदेश ने जीत हासिल की। दूसरे मैच में ओडीसा के खिलाफ भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने सिर्फ तीन ओवर में 6 रन देकर 2 विकेट लिए। पिछले साल वह टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनी गई थीं। संवाद