फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गुरु पूर्णिमा पर बाबा मोहन राम मंदिर में जागरण

विज्ञापन
विज्ञापन
फलावदा। गड़ीना स्थित बाबा मोहन राम मंदिर में गुरु पूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जागरण एवं भंडारे का आयोजन किया गया। शुभारंभ गुरु मंजीत सिंह ने बाबा मोहन राम को भोग लगाकर, पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं और सेवादारों ने गुरु मंजीत सिंह का पगड़ी, वस्त्र, नोटों की माला एवं पुष्पमालाएं पहनाकर सम्मान किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ लिया। जागरण में श्रद्धालुओं ने बाबा मोहन राम के समक्ष परिवार की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। भक्तों ने पवित्र धूने की परिक्रमा कर अपनी मनोकामनाएं मांगीं। दिनभर मंदिर परिसर बाबा मोहन राम के जयकारों से गूंजता रहा। जागरण में गायक नीरज भाटी, दीपक भंडारी, अजीत, आशीष, पप्पू और चांदवीर ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
गुरु मंजीत सिंह ने कहा कि सनातन धर्म में गुरु का स्थान ईश्वर से भी श्रेष्ठ माना गया है। गुरु केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि जीवन का सही मार्ग भी दिखाते हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने गुरु का सम्मान करना चाहिए। इस मौके पर आशु शर्मा, सोनू, महेंद्र सिंह, आशीष कुमार, विजेंद्र भाटी, नरेश गुर्जर, जयवीर, वीरेंद्र उर्फ बिन्नी शर्मा, जोगिंदर, हिमांशु, राजवीर, दौलत राम आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें