फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन में लगा जाट मेला, पारंपरिक गानों पर झूमे

विज्ञापन
5ए - जाट समाज ने लंदन में मनाया जाट मेला। (बहसूमा) - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
लंदन में लगा जाट मेला, पारंपरिक गानों पर झूमे
विज्ञापन

बहसूमा। भारतीयों का विदेश में खूब जलवा है। वह अपने समाज को एक साथ जोड़ना नहीं भूलते हैं। ऐसा ही जाट मेला लंदन में लगा। जिसमें उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान व दिल्ली आदि राज्यों के लोग जो लंदन में रह रहे हैं उन्होंने जाट मेले का लुत्फ उठाया। वहीं जब मेले में समाज व देश के लोग मिले तो लोगों के चहरों पर विशेष खुशी दिखाई दी।
विज्ञापन

बहसूमा क्षेत्र के मोड़ खुर्द ग्राम प्रधान धर्मेंद्र के भाई संजय जेसवाल लंदन में रहते हैं। धर्मेंद्र के मुताबिक विदेश की धरती पर अपनी संस्कृति, रीति रिवाज से खानपान को जोड़ने के लिए उन्होंने जाट मेले का आयोजन किया। इसमें सभी अपनी पारंपरिक वेशभूषा में सिरकत करने पहुंचे। मेले में उत्तर प्रदेश राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली आदि राज्यों सहित दूसरे देश के जाट समाज के लोगों ने भी सिरकत की। मेले में आपसी मतभेदों को भुलाकर पाकिस्तान के जाट समाज के लोग जो लंदन में रह रहे हें वह भी पहुंचे। खुले दिल से सभी गले मिले। इस जाट समाज मेले में करीब 350 लोगों पहुंचे। मेले में हरियाणा के मशहूर गायक जितेंद्र फोगट ने अपने गानों पर सभी को नचाया। वहीं मेले में लजीज व्यंजनों का स्वाद सभी ने लिया। धर्मेंद्र के मुताबिक वह हर बार होली, दिवाली तीज सहित अन्य त्योहार एक साथ ही मिलकर मनाने की कोशिश करते हैं। मेले में संजय देशवाल, रोहित अहलावत, प्रवीन अहलावत, प्रवीन अहलावत व डॉ मिनाक्षी आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें