फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाग्रति विहार में छेड़छाड़, आरोपी छात्र को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
जाग्रति विहार में छेड़छाड़, आरोपी छात्र को पकड़ा
विज्ञापन

मेरठ। जागृति विहार में एक छात्रा से छेड़छाड़ करने को लेकर हंगामा हो गया। सूचना पर मेडिकल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने छात्रा के परिजनों की शिकायत पर आरोपी छात्रों को पकड़ लिया। इंस्पेक्टर मेडिकल प्रमोद कुमार गौतम ने बताया कि दो परिवार आमने सामने रहते हैं। छात्र-छात्रा कक्षा 11 में पढ़ते हैं। बुधवार दोपहर में छात्रा ने छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची और आरोपी छात्र को पकड़कर थाने ले आईं। देररात दोनों के परिजन थाने में पहुंच गए। छात्रा को भी बुलाया गया। पुलिस का दावा है कि छात्रा ने छात्र पर लगे छेड़छाड़ के आरोप को गलत बताया है। उसके बाद पुलिस ने छात्र को क्लीनचिट दे दी और थाने से छोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि लिखित में कोई भी तहरीर पुलिस को नहीं मिली थी। पूछताछ के लिए छात्र को थाने बुलाया था। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें