फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आईटीबीपी के जवान पर पत्नी ने लगाया उत्पीड़न का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। बेटा नहीं होने पर आईटीबीपी के जवान ने पत्नी से मारपीट कर घर से निकाल दिया। मारपीट में उसके कान का पर्दा भी फट गया। विवाहिता अपने परिजनों के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंची। उसने आरोप लगाया कि पति ने तीन बार उसका गर्भपात कराया। एसएसपी ने सीओ सदर देहात को जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, किला परीक्षितगढ़ निवासी निशा ने बताया कि उसकी शादी हापुड़ निवासी आईटीबीपी में जवान के साथ 30 नवंबर 2019 को हुई थी। शादी के बाद से ही पति को बेटे की चाह थी। आरोप है कि बेटे के चाह में उसने तीन बार गर्भपात कराया। विवाहिता ने बताया कि उसके पति की तैनाती फिलहाल उत्तराखंड में एनडीआरएफ में है। वह दो महीने की छुट्टी पर आया है। 15 मार्च को पति ने उसके साथ मारपीट की। उसका गला दबाने का प्रयास किया। किसी तरह से भागकर जान बचाई। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने सीओ सदर देहात को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें