फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकृति और पर्यावरण को बचाना हर मनुष्य का दायित्व : अनिल जोशी

विज्ञापन
विज्ञापन
- एनवायरमेंट क्लब की ओर से आयोजित प्रकृति उत्सव में पहुंचे पर्यावरणविद
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। रोहटा रोड स्थित हवेली मंडप में एनवायरमेंट क्लब की ओर से प्रकृति उत्सव का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ गणेश वंदना के साथ मुस्कान, आयुषी और रक्षिता ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पद्मभूषण एवं पद्मश्री अनिल जोशी ने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण को बचाना हर मनुष्य का दायित्व है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, गंगा की स्वच्छता, पौधरोपण और जल संरक्षण का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि जलस्तर लगातार घट रहा है। हरित आवरण कम हो रहा है। यह चिंता की बात है। इसलिए ये हालात बदलने होंगे।
इस दौरान विशिष्ट अतिथि अपर नगर आयुक्त लवी त्रिपाठी रहीं। संचालन प्रियांशु ने किया। अतिथियों का स्वागत क्लब संस्थापक सावन कनौजिया और सह संस्थापक प्रतीक शर्मा ने पौधा, शॉल, प्रतीक चिन्ह देकर किया। इस अवसर पर क्लब के 10 वर्षों पर बनाई गई एक लघु फिल्म प्रदर्शित की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मिलेनियम पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता की ज्योत जागी रे...गीत पर नृत्य कर स्वच्छता का संदेश दिया। क्लब की ओर से 10 साल से सक्रिय सदस्यों को पुरस्कृत किया गया। मेंबर ऑफ द ईयर प्रियांशु पत्रेवाल, मेंबर ऑफ द ईयर अवार्ड विधि कौशिक, वालंटियर ऑफ द ईयर अवार्ड प्रियांशु, वॉलेंटियर ऑफ द ईयर अवार्ड अरमान को दिया गया।
विज्ञापन

अनिल जोशी ने सावन कन्नौजिया को सम्मानित किया। इस अवसर पर हिमाद्री फ़ाउंडेशन, परिवर्तन द चेंज, वृक्षित फ़ाउंडेशन, ऑक्सीजन मैन पंकज कुमार, अंतरराष्ट्रीय संस्था टीयर्स ऑफ अर्थ सहित अन्य को सम्मानित किया गया। ब्राइट लैंड पब्लिक स्कूल फाजलपुर के छात्रों ने नीम पीपल संवाद नाटक का सुंदर मंचन किया। इस अवसर पर विधि कौशिक, प्रतीक, लक्ष्य, सितांशु, राजीव, अक्षिता, अरमान, हिमांशु, उत्कर्ष, प्रियांशु, सचिन, अनमोल, दिव्यांशी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें