पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव, गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार
छीपी टैंक पर सीनियर बैंक मैनेजर ने घर में कर ली थी आत्महत्या
परिजनों ने सिविल लाइन पुलिस ने किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई करने से किया इन्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के छीपी टैंक पर रिटायर्ड दरोगा की बेटी और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में सीनियर मैनेजर शिल्पी गुप्ता का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया। सिविल लाइन पुलिस बयान लेने के लिए घर पहुंची, लेकिन परिजनों ने कार्रवाई से इन्कार कर दिया। 30 अप्रैल को भाई आशीष गुप्ता की शादी की तैयारियां भी अधूरी रह गई। खुशियों की जगह घर पर मातम छाया हुआ है। शिल्पी ने क्यों आत्मघाती कदम उठाया, इसका पता नहीं चल सका।
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि 42 वर्षीय शिल्पी गुप्ता यहां मकान नंबर 84 प्रभात वाली गली छीपी टैंक में रहती थी। वह अविवाहित थी और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया संजय पैलेस आगरा ब्रांच में सीनियर मैनेजर के पद पर कार्यरत थी। पिता यूपी पुलिस से रिटायर्ड दरोगा है। मां आभा गुप्ता गुप्ता गृहिणी है। छोटा भाई आशीष गुप्ता उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। आशीष गुप्ता की शादी 30 अप्रैल 2026 को होनी है। शिल्पी फिलहाल घर आई हुई थी। रविवार सुबह वह खाना खाकर अपने कमरे में चली गई थी। दोपहर में वह वापस नहीं आई तो पिता व भाई ने कमरे में जाकर देखा तो शिल्पी का शव पंखे से लटका हुआ था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया था। शिल्पी ने अपनी भाई की शादी के लिए लहंगा भी लिया था। सीओ सिविल लाइन प्रभारी शुचिता सिंह ने बताया कि कुछ दिनों से शिल्पी परेशान चल रही थी, जिसके चलते आत्महत्या का कदम उठाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आई है। आत्महत्या से जान गई है। परिजनों ने किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई से मना किया है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।