फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद की क्षमताओं को समझना जरूरी : स्वाति यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। इस्माईल नेशनल महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित हुए। मार्गदर्शन एवं परामर्श प्रकोष्ठ ने आत्म मूल्य और संबंध पर अतिथि व्याख्यान कराया। ब्लिस अंतर्राष्ट्रीय विद्यालय की प्रधानाचार्य स्वाति यादव ने छात्राओं को अपनी क्षमताओं को समझने की सीख दी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ संबंध वही होते हैं, जहां आपसी सम्मान, विश्वास और समझ हो। दूसरों से जुड़ें, लेकिन अपनी पहचान को न खोएं। अपना एक दायरा तय करना और अपनी बात स्पष्ट रूप से रखना जरूरी है। डॉ. विनेता ने आत्म सम्मान व आत्म निर्भरता के बारे में बताया। संगीत विभाग में डॉ. उपासना शर्मा ने संगीत में रोजगार के अवसर समझाए। पुरातन छात्र समिति के मैत्री कार्यक्रम में परीक्षा तैयारी पर सत्र हुए। समाजशास्त्र विभाग में पुरातन छात्र इशा सैफी और काशिफा ने तनाव व अवसाद से निपटने के उपाय बताए। शारीरिक शिक्षा विभाग में अंतर विश्वविद्यालय खिलाड़ी तनु तोमर और अधिवक्ता सना परवीन ने खेलों का महत्व समझाया। अंग्रेजी विभाग में रूही ने प्रभावी उत्तर लेखन के सरल तरीके सिखाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें