फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भेदभाव से ऊपर उठकर संगठित होना जरूरी : डॉ. नीरज

विज्ञापन
विज्ञापन
- आर्य समाज बुढ़ाना गेट पर हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। आर्य समाज मंदिर बुढ़ाना द्वार की ओर से रविवार को राष्ट्र रक्षा यज्ञ कराया गया। यज्ञ का संचालन अमित कांत ने किया। मुख्य यजमान मनमोहन अरोड़ा रहे। अध्यक्षता मृणाल त्यागी ने की। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मेरठ विभाग के विभाग व्यवस्था प्रमुख डॉ. नीरज ने कहा कि सत्य सनातन वैदिक धर्म से ही हिंदू समाज की रक्षा संभव है। जब समाज जाति भेदभाव से ऊपर उठकर संगठित होगा तभी देश आगे बढ़ेगा। उन्होंने पृथ्वीराज चौहान के शौर्य और संस्कारों की रक्षा में उनके योगदान का उल्लेख किया।
विज्ञापन

जिला प्रधान सुशील बंसल ने कहा कि पानी की बूंदें जब एकत्रित होती हैं तो समुद्र का रूप ले लेती हैं। बड़ी से बड़ी शक्ति को भी प्रभावित कर सकती हैं। उन्होंने समाज में एकता और संगठन की आवश्यकता पर बल दिया। संचालन मंत्री संजय गुप्ता ने किया। इस अवसर पर सोमप्रकाश रस्तोगी, चंद्रगुप्त कथूरिया, मनोज प्रजापति, गोपाल रस्तोगी, सत्य प्रकाश गुप्ता, गीता बंसल, रेखा गुप्ता, दीपा नंदिनी रस्तोगी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें