फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: इको-फ्रेंडली रंगों से होली खेलने की सलाह दी

Mon, 02 Mar 2026 10:04 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
केमिकल रंगों से त्वचा और आंखों को नुकसान की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। रंगों का त्योहार होली पर डॉक्टरों ने लोगों से इको-फ्रेंडली और प्राकृतिक रंगों से होली खेलने की अपील की है। बाजार में मिलने वाले कई केमिकल युक्त रंग त्वचा, आंखों और बालों के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं। ऐसे रंगों के इस्तेमाल से एलर्जी, खुजली, आंखों में जलन और बालों के झड़ने जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं।
विज्ञापन

चिकित्सकों के अनुसार होली का आनंद सुरक्षित तरीके से मनाना जरूरी है। खासकर बच्चों और संवेदनशील त्वचा वाले लोगों को रासायनिक रंगों से दूर रहना चाहिए। पीएल शर्मा के डॉ. रविंद्र कुमार गोयल ने बताया कि होली पर लोग अक्सर बिना सोचे-समझे केमिकल रंगों का इस्तेमाल कर लेते हैं, जिससे त्वचा और आंखों से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती हैं। उन्होंने कहा कि सबसे पहले त्वचा और सिर पर तेल लगा लें। जिससे त्वचा और बाल सुरक्षित रहें। होली टेसू के फूल, चंदन और हर्बल गुलाल से खेलें। साथ ही गुब्बारों से बचें। वो शरीर पर एक-दम पड़ने से शरीर में ट्रामा हो सकता है। इसलिए गुब्बारों से जितना हो सकें बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें