फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: संसद में गूंजा बिजनौर जनपद में गुलदार के हमलों का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
- वन विभाग की रेस्क्यू टीम आदि सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं
विज्ञापन

- सड़क व परिवहन मंत्री के सम्मुख उठाया हाईवे का का मुद्दा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में गुलदार के हमलों से हो रही ग्रामीण, किसानों की मौत व घायल के मुद्दे को बिजनौर सांसद चंदन चौहान ने लोकसभा में उठाया। सांसद चंदन चौहान ने सदन के माध्यम से बिजनौर जनपद में मानव व वन्य जीवों के बीच बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए वन विभाग को ठोस कदम उठाने की मांग की। जिले में रेस्क्यू टीम, पिंजरे आदि संसाधनों की उपलब्धता बढ़ाने को कहा।
बिजनौर लोकसभा सीट से रालोद के सांसद चंदन सिंह चौहान ने सदन में कहा कि उनकी लोकसभा की चांदपुर विधानसभा के गांव पीलाना में 15 वर्षीय बालिका की गुलदार के हमले से मौत होने की घटना व अन्य कई घटनाओं का जिक्र किया। सांसद ने कहा कि पहले 17 से 18 घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि अमानगढ़ में वन्यजीवों की संख्या बढ़ी है। गुलदार वन क्षेत्र से निकलकर खेतों, गांवों व शहरों की ओर आ रहे हैं।
विज्ञापन

वन विभाग को मानव और वन्य जीवों के बीच बढ़ती घटनाओं को रोकने के ठोस कदम उठाएं। सांसद चंदन चौहान ने सदन, सभापति के माध्यम लोकसभा क्षेत्र में वन विभाग द्वारा रेस्क्यू टीम, वाहन आदि संसाधन बढ़ाकर घटनाओं को रोकने की मांग उठाई।
विज्ञापन

- एनएच 119 का अतिशीघ्र कराया जाए निर्माण
सांसद चंदन चौहान ने भारत सरकार के सड़क व परिवहन मंत्री नितिन गड़करी से मुलाकात कर उन्हें पत्र भी सौंपा। सांसद चंदन चौहान ने मंत्री से बताया कि उनकी लोकसभा क्षेत्र में नेशनल हाईवे 119 का निर्माण हो रहा है। मवाना से बिजनौर तक एनएच का निर्माण धीमा चल रहा है। कार्य गति काफी धीमी होने से जनता को परेशानी हो रही है। सांसद ने मंत्री से एनएच का निर्माण अतिशीघ्र कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें