फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना को मिले पुख्ता सुबूत, कंचन सिंह के अकाउंट में 7 लाख का ट्रांजेक्शन, पाक से कई बार हुआ लेन-देन

Sat, 20 Oct 2018 10:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया जवान -फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आईएसआई के संपर्क में आए सेना के जवान कंचन सिंह के बैंक अकाउंट में सात लाख रुपये का ट्रांजेक्शन हुआ था। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि यह आईएसआई द्वारा किया गया है। यह खाता भी एक निजी बैंक में है, जिसकी जानकारी जुटाई गई है। कंचन के परिजनों के बैंक खातों की गोपनीय ढंग से पड़ताल की जा रही है। 

विज्ञापन


सैन्य सूत्रों के मुताबिक कंचन का सैलरी खाता बागेश्वर (उत्तराखंड) की बैंक शाखा में है। इसके अलावा दो अन्य खाते हैं। कंचन ने केवल दो बैंक खातों के बारे में सेना को जानकारी दी हुई थी और इनके नंबर यूनिट के पास थे, लेकिन निजी बैंक के अकाउंट के बारे में सेना को कोई जानकारी नहीं दी थी। इसी में सात लाख रुपये का ट्रांजेक्शन होने की जानकारी सामने आई, जो पाकिस्तान से किया गया था। ये ट्रांजक्शन पाकिस्तान से कई बार की गई है। सेना के पास कार्रवाई का यही सबसे पुख्ता सुबूत है।

सेना में कंचन की नौकरी को आठ साल हुए हैं। ऐसे में इतनी रकम उसके खाते में जमा नहीं हो सकती थी। कंचन की सेना और सिविलियन में जिन लोगों से निकटता थी, उन्हें भी निगरानी की श्रेणी में रखा गया है। कई खास इनपुट भी सेना को मिले हैं, जिन पर काम चल रहा है। दिल्ली से खुफिया एजेंसियों के लोग दो दिन से मेरठ में ही डेरा डाले हुए हैं, लेकिन दूसरी एजेंसियों को अभी सेना ज्यादा जानकारी नहीं मुहैया करा रही है। पूछताछ पूरी होने तक सेना किसी से भी जानकारी साझा नहीं करेगी। मामले की जांच गोपनीय तरीके से चल रही है। 
विज्ञापन


कड़ी पूछताछ के बाद दर्ज होगा मामला 
कंचन से सेना अफसर पूछताछ में जुटे हुए हैं। आईएसआई लिंक होने से सेना इस मामले को बेहद गोपनीय रखकर चल रही है। उसे मेरठ में कहां रखा गया है? यह गोपनीय है। सेना की पूछताछ अभी लंबी चलने की बात कही जा रही है। कोर्ट ऑफ इंक्वायरी शुरू किए जाने के बाद उसका कोर्ट मार्शल होगा। एक वकील भी सेना की तरफ से मुहैया कराया जाएगा। इसके बाद ही सेना की तरफ से उसके खिलाफ सदर बाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जा सकती है। सेना सारी जांचें पूरी होने के बाद ही यह कदम उठाएगी।

खंगाले संपर्क 
दूसरे दिन भी खुफिया पुलिस ने कंचन के स्थानीय संपर्क और संबंधों के साथ ही परिजनों के बैंक खातों में लेनदेन के मामले खंगाले। इंटेलीजेंस ने दूसरे दिन भी परिजनों से पूछताछ की। प्रभारी एसपी पंकज भट्ट का कहना है कि केस में कुछ नहीं कहा जा सकता। 
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें