फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: इशिका बनीं विश्व विजेता, स्कूल में हुआ सम्मान

विज्ञापन
मोदीपुरम- नीलकंठ में स्काउट ​शिविर का शुभारंभ करते।
विज्ञापन
मेरठ। मेरठ पब्लिक गर्ल्स स्कूल शास्त्रीनगर की पूर्व छात्रा इशिका शर्मा ने भारतीय महिला रोल बॉल टीम की कप्तानी में दुबई में आयोजित 7वें रोल बॉल वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जीतकर देश का नाम रोशन किया है। फाइनल में भारतीय टीम ने दो बार की चैंपियन केन्या को 3-2 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इशिका ने इस मैच में निर्णायक भूमिका निभाई और दो महत्वपूर्ण गोल दागे। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन ने प्रधानाचार्य सपना आहूजा के नेतृत्व में इशिका शर्मा का सम्मान किया। उन्हें सम्मान स्वरूप चेक प्रदान किया गया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। प्रधानाचार्या ने कहा कि इशिका की यह सफलता सभी छात्राओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें