फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: कोविड-19 से हारे कोरोना वारियर्स, सरकारी व निजी अस्पतालों के सौ से ज्यादा कर्मी संक्रमित

Thu, 03 Sep 2020 06:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर में कोरोना फिर से अपने पांव पसार रहा है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना ने अब वारियर्स पर ही वार करना शुरू कर दिया है। जनपद में सरकारी और निजी अस्पतालों के करीब सौ स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित मिल चुके हैं, इनमें कई चिकित्सक भी हैं। ऐसे में संबंधित अस्पतालों में चिकित्सा सेवा प्रभावित हो रही है। साथ ही स्वास्थ्यकर्मियों में भय की भी स्थिति है। हालांकि अभी तक सभी स्वास्थ्य कर्मी स्वस्थ होकर लौट रहे हैं। 

विज्ञापन


देवबंद में एक निजी अस्पताल में करीब डेढ़ दर्जन स्वास्थ्य कर्मी पॉजिटिव मिले। इनमें चिकित्सक भी शामिल रहे। इसके बाद एक सीएचसी प्रभारी और उनकी पत्नी संक्रमित मिली। इसके बाद एक सेवानिवृत्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी संक्रमित हुए।

यह भी पढ़ें: यूपी: अस्थाई जेल में दरवाजा तोड़कर चार बंदी फरार, पुलिस अधिकारियों में मचा हड़कंप, दो पकड़े

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कुछ दिन पहले दिल्ली रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल के चिकित्सक संक्रमित पाए गए। इसके बाद दिल्ली रोड पर ही स्थित एक अन्य निजी अस्पताल के दो दर्जन से अधिक स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित मिले हैं। बाजोरिया रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भी कई स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित मिले हैं। 

बुधवार को भी चार अन्य निजी अस्पतालों के आठ लोग संक्रमित मिले हैं। लगातार संक्रमित हो रहे स्वास्थ्यकर्मियों की वजह से संबंधित अस्पतालों को बार-बार 24 घंटे के लिए सील करना पड़ रहा है। इस कारण मरीज भी उक्त संबंधित अस्पतालों में जाना बंद हो गए हैं।

स्वास्थ्यकर्मियों में संक्रमण को लेकर भय है। उधर, सीएमओ डॉ. बीएस सोढी ने बताया कि सभी अस्पतालों को सावधानी बरतने के निर्देश पहले से दिए  हैं। चूंकि स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित मिल रहे हैं। ऐसे में दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें