फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएस, आईपीएस बनने का लक्ष्य रखे तभी होगा समाज का उद्धार: योगराज सिंह

विज्ञापन
लावड़ - प्रतिभा सम्मान समारोह में अतिथियों को सम्मानित करते। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
लावड़। शिक्षा के क्षेत्र में समाज के छात्र-छात्राएं काफी प्रगति कर रहे हैं, लेकिन सभी को आईएएस, पीसीएस, आईपीएस और अन्य बड़े अधिकारी बनने का लक्ष्य निर्धारित करना होगा। तभी समाज का उद्धार कर सकते है। सभी बच्चे लक्ष्य निर्धारित करके पढ़ाई करें। यह बातें सहायक शिक्षा निदेशक पद से सेवानिवृत्त योगराज सैनी ने सैनी महापंचायत संगठन की ओर से आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में कही। समारोह लावड़ मसूरी मार्ग स्थित एक फार्म हाउस में आयोजित हुआ। उन्होंने समाज के मेधावियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक हरपाल सिंह ने सभी प्रतिभाओं को पुरस्कार देते हुए अपनी अपनी कक्षाओं में अच्छे अंक लाने पर बधाई दी। शासकीय अधिवक्ता हेमेंद्र सैनी एडवोकेट ने कहा कि समाज के उत्थान में सभी युवाओं की बड़ी भूमिका है। महेश सैनी, पूर्व विधायक विक्रम सैनी, मुजफ्फरनगर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, कृष्ण सैनी, सैनी महापंचायत संगठन के अध्यक्ष जनित सैनी बॉक्सर, पूर्व चेयरमैन महकार सैनी, राजू सैनी फलावदा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल सैनी ने भी अपने विचार रखे। अध्यक्षता रामपाल सैनी ने की। इस दौरान मुरारी लाल आर्य, कंवरपाल सैनी, सोमवीर सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें