ईरानी प्रतिनिधिमंडल दारुल उलूम पहुंचा
- फोटो : अमर उजाला
रिपब्लिक ऑफ ईरान की मुस्तफी इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के इस्लामिक स्कॉलर का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को दारुल उलूम पहुंचा। जहां उन्होंने संस्था के मोहतमिम से मुलाकात की और यहां दी जाने वाली तालीम के बारे में जानकारी हासिल की।
रविवार की दोपहर मुस्तफी इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर अली अब्बासी के नेतृत्व में दारुल उलूम पहुंचें पांच सदस्यीय इस्लामिक स्कॉलर के प्रतिनिधिमंडल ने संस्था के मेहमानखाने में मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नौमानी बनारसी से मुलाकात की। यूनिवर्सिटी के चांसलर अली अब्बासी ने बताया कि उनके यहां आने का उद्देश्य दारुल उलूम के इस्लामिक स्कॉलर से बातचीत करना और ऐसी चीजें जो उनके यहां पाठ्यक्त्रस्म में शामिल नहीं है उनके बारे में जानकारी हासिल करना है। उन्होंने कहा कि दारुल उलूम में संचालित कार्यक्त्रस्मों का आदान-प्रदान हो सके, चाहते हैं कि हमारे स्कॉलर यहां आए और यहां के स्कॉलर हमारे यहां आए इससे दोनों मुल्कों के इदारों में शिक्षा का दीप जलेगा और मुल्कों को इससे लाभ होगा। जिस पर मोहतमिम मौलाना बनारसी ने उन्हें आश्वासन दिलाया कि उनके प्रस्ताव को मजलिस ए शूरा के समक्ष रखा जाएगा और उस पर होने वाले फैसले से उन्हें अवगत कराया जाएगा। इस उपरांत प्रतिनिधिमंडल ने लाइब्रेरी में ऐतिहासिक पुस्तकों को देखकर खुशी का इजहार किया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/