फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मृति बोलीं, यूपी में भाजपा की सरकार बनी तो गुंडे जाएंगे जेल

Fri, 06 Jan 2017 05:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
केंद्रीय उद्योग मंत्री स्मृति ईरानी
विज्ञापन
भाजपा की केंद्रीय उद्योग मंत्री स्मृति ईरानी शुक्रवार को मेरठ के सुभारती विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित उड़ान कार्यक्रम में पहुंची। इस बीच कार्यक्रम में आए प्रदेश के विभिन्न स्थानों से और ऑडिटोरियम में बैठी महिलाओं ने ईरानी से कई सवाल क‌िए, जिन सवालों का ईरानी ने बड़े जोश के साथ जवाब दिया।
विज्ञापन


पूरे कार्यक्रम के दौरान स्मृत‌ि ईरानी से 16 सवाल पूछे गए जिसमें नारी सुरक्षा, प्रदेश का विकास, बिजली और आदिवासी मुद्दे पर कुल मिलाकर ईरानी ने सपा सरकार पर सीधा वार किया। साथ ही प्रदेश सरकार की कमियां गिनाई। ईरानी यहीं नहीं रूकी, उन्होंने कहा क‌ि सपा सरकार में नारियों की असुरक्षा, भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था पूरी तरीके से ठप्प है। उन्होंने कहा क‌ि सपा सरकार में तमाम अनैतिक कार्य हुए हैं।
विज्ञापन

भाजपा की सरकार आएगी तो प्रदेश की सुरक्षा और विकास तेजी से होगा

ऑडिटोरियम में बैठी जनता
वहीं आगामी विधानसभा चुनाव का नाम ल‌िए बगैर उन्होंने कहा क‌ि अगर यूपी में भाजपा की सरकार आएगी तो प्रदेश की सुरक्षा और विकास तेजी से होगा। साथ ही उन्होंने कहा क‌ि महिला सम्मान सुरक्षा के प्रति संवेदनशील रहेगी। ईरानी ने कहा, 'बीजेपी की सरकार बनी तो सबसे पहले अपराधियों को जेल के अंदर बंद किया जाएगा और गुंडाराज खत्म होगा। उन्होंने कहा क‌ि भ्रष्टाचार पर तीखे वार होंगे। इस दौरान आगरा, लखनऊ, महाराजगंज, श्रावस्ती, नोएडा, फर्रुखाबाद, फतेहाबाद और गाजीपुर से भी महिलाओं ने सवाल पूछे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें