फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएस पर पत्नी ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, मुकदमा दर्ज

Wed, 22 May 2019 03:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
आईपीएस ऑफिसर
विज्ञापन

2015 बैच के एक आईपीएस पर उसकी पत्नी ने मारपीट, जानलेवा हमला और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाकर नौचंदी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पत्नी का आरोप है कि पति उसे पशुओं की तरह पीटता है। कई बार तो वह मार खाते-खाते बेहोश तक हो गई। दहेज में रुपये की मांग पूरी नहीं किए जाने के कारण ससुराल में उसका उत्पीड़न हो रहा है। मामला आईपीएस से जुड़ा होने के चलते अधिकारी भी चुप्पी साधे बैठे हैं।

विज्ञापन


मामला नौचंदी थानाक्षेत्र का है। पीड़िता ने बताया कि दहेज में काफी सामान दिया था। इसके बावजूद आईपीएस अधिकारी दहेज की मांग कर रहा है। दहेज की मांग पूरी न होने पर आईपीएस मारपीट करता है। 

बर्दाश्त की हद हो गई 
पीड़िता ने बताया कि पति ने उसको ससुराल में इतना पीटा की वह बेहोश हो गई। होश आने के बाद वहां से निकली और अपनी एक सहेली के पास पहुंची। इसके बाद पीड़िता ने थाने में तहरीर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामला आईपीएस से जुड़ा है। पत्नी ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए अधिकारियों से बातचीत की जाएगी। जांच पड़ताल चल रही है। - डॉ. अखिलेश नारायण सिंह, एसपी सिटी

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें