फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आईपीएल शुगर मिल में बॉयलर पूजन के साथ पेराई सत्र की तैयारियां शुरू

विज्ञापन
दौराला - आईपीएल चीनी मिल में बॉयलर पूजन के लिए किया गया हवन। स्रोत: चीनी मिल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। सकौती स्थित आईपीएल चीनी मिल में सोमवार को विधिविधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बॉयलर पूजन किया गया। साथ ही मिल में पेराई सत्र 2026-27 की तैयारियों का शुभारंभ हो गया। मिल के प्रधान प्रबंधक संदीप पंवार ने मुख्य यजमान के रूप में हवन में आहुति दी। इसके बाद बॉयलर में अग्नि प्रज्वलित की गई। पूजन का अनुष्ठान वेदप्रकाश मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया।
विज्ञापन

प्रधान प्रबंधक संदीप पंवार ने कहा कि पेराई सत्र की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रबंध निदेशक और उत्तर प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जल्द ही गन्ना पेराई सत्र शुरू कर दिया जाएगा। मिल प्रबंधन की प्राथमिकता रहेगी कि पेराई सत्र के दौरान क्षेत्र के किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। किसानों की सुविधा और मिल के सुचारु संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान बृजेश गुप्ता, अनुज मलिक, जितेंद्र पूनिया, प्रतीक सक्सेना, सचिन बालियान, दीपक सोम, आदेश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें