फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल में मेरठ के संदीप तोमर ने की दावेदारी मजबूत

विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल में मेरठ के संदीप तोमर ने की दावेदारी मजबूत
विज्ञापन

मेरठ। 18 फरवरी होने वाली आईपीएल की नीलामी से पहले जारी हुई अंतिम सूची में मेरठ के बाएं हाथ के धुंआधार बल्लेबाज संदीप तोमर ने जगह पक्की की है। प्रियम के बाद वह मेरठ से दूसरे बल्लेबाज हो सकते हैं। यूपीसीए द्वारा भेजे गए मेरठ से छह नामों में सिर्फ संदीप की जगह मिली है। रोहटा रोड़ निवासी संदीप तोमर ने गांधी बाग में कोच तनकीब अख्तर के अंडर में रहते हुए क्रिकेट की बारीकियां सीखीं।
विज्ञापन

आईपीएल नीलामी के लिए विदेशी खिलाड़ियों सहित कुल 1097 पंजीकरण हुए थे। इसमें कुल 290 खिलाड़ियों को शार्ट लिस्टिड किया गया है। यूपीसीए ने मेरठ से छह खिलाड़ियों का नाम भेजा था। लेकिन 13 फरवरी को अंतिम सूची में संदीप तोमर को ही जगह दी गई। अब संदीप तोमर को नीलामी में अच्छी राशि के साथ लिया जा सकता है। अंडर-19 बोर्ड ट्रॉफी में लगातार दो शतक और अन्य मैचों में शानदार बल्लेबाजी ने उनको इस मुकाम तक पहुंचाया है। इससे पहले मेरठ से गेंदबाज प्रवीण कुमार, भुवनेश्वर कुमार, कर्ण शर्मा और कार्तिक त्यागी आईपीएल में धूम मचा चुके हैं। प्रवीण कुमार को छोड़कर सभी आईपीएल में खेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें