आईपीएल के इतिहास में रॉयल चैंलेजर बैंगलौर ने पहली बार कप उठाया तो उसके पीछे विराट कोहली, कुनाल पांड्या के साथ ही मेरठ के भुवनेश्वर कुमार की भी भूमिका रही। भुवनेश्वर आईपीएल में दो बार सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं।
मेरठ के भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल फाइनल में आरसीबी की जीत में खास भूमिका निभाई। जीत के बाद मेरठ में कई जगह क्रिकेट प्रेमियों ने जश्न मनाया।
विज्ञापन
Trending Videos
लक्ष्य का पीछा कर रही पंजाब की टीम के खिलाफ भुवनेश्वर कुमार 17वें ओवर में गेंदबाजी करने आए। उन्होंने 17वें ओवर में दो विकेट नेहाल वडेरा और फिर स्टोइनिस को वापस भेजा। वह पारी में अपना तीसरा ओवर डालने आए थे और उनका वो ओवर टर्निग प्वाइंट रहा।
आरसीबी की टीम मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी और 190 रन बनाए थे। पंजाब की टीम को जीत के लिए 191 रन बनाने थे। पारी का 17वें ओवर में भुवनेश्वर ने मैच पलट दिया। यहीं से आरसीबी जीत की ओर अग्रसर होती चली गई।
भुवनेश्वर कुमार ने मैच में अपने 4 ओवर के स्पेल में 38 रन लेकर 2 विकेट लिए। ये दो विकेट उन्होंने एक ही ओवर में लिए, जहां से आरसीबी की जीत की नींव रखी गई। भुवनेश्वर की बात करें तो वह अभी तक के अपने सभी आईपीएल के सीजन में दो बार पर्पल कैप के विनर रह चुके है।
वर्ष 2025 के आईपीएल में आरसीबी ने भुवनेश्वर कुमार को 10.75 करोड़ रुपये खर्च कर अपनी टीम में शामिल किया था। इससे पहले भुवनेश्वर कुमार सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में थे। पिछले साल ही हैदराबाद ने उन्हें रिलीव किया और आरसीबी ने इस गेंदबाज को अपने दल में शामिल करने का मौका नहीं जाने दिया। भुवनेश्वर ने भी अपने प्रदर्शन से आरसीबी को कई महत्वपूर्ण मैच जिताए और फाइनल में तो उन्होंने कमाल कर दिया।