फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंवेस्टर समिट: शाह की ‘हां’ लाएगी शहर के औद्योगिक विकास की नई सुबह, इन दो प्रस्तावों का हुआ चयन

Fri, 12 Jul 2019 12:20 PM IST
कपिल kapil शालू अग्रवाल, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन

औद्योगिक विकास को रफ्तार देने के लिए शहर से एक बार फिर करोड़ों के निवेश प्रस्ताव की फाइलें तैयार हैं। 28-29 जुलाई को लखनऊ में होने वाली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में मेरठ से फिलहाल 130 करोड़ रुपए के निवेश का प्रस्ताव जा चुका है। 28 जुलाई को गृहमंत्री अमित शाह से एमओयू को हरी झंडी मिलते ही शहर में निजी औद्योगिक क्षेत्रों के विस्तार व इकाईयों के विकास की राहें और भी आसान हो जाएंगी।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार द्वारा फरवरी 2018 में इंवेस्टर समिट कर उद्यमियों को आगे बढ़ने की जरा सी राह दिखाते ही उद्यमियों का साहस दोगुना हो गया। प्रदेश के साथ मेरठ के उद्यमियों को भरोसा हो गया कि अब वक्त आ गया है, जब वे अपने उद्योगों को विस्तार देने की सोच सकते हैं। उद्योगों के विकास व विस्तार के लिए उनका उत्पीड़न नहीं होगा। इसी दिशा को आगे बढ़ाते हुए 28-29 जुलाई को लखनऊ इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन है। इंवेस्टर समिट के बाद सरकार एक बार ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी कर चुकी है। यह दूसरी जीबीसी है जब निवेश प्रस्तावों पर चर्चा होगी।

केवल दो प्रस्तावों का चयन
सेरेमनी का शुभारंभ गृहमंत्री अमित शाह करेंगे। 29 जुलाई को समापन समारोह में उपराष्ट्रपति उद्यमियों को संबोधित करेंगे। सेरेमनी में प्रदेश भर के उद्यमियों से निवेश प्रस्ताव मांगे गए हैं। पूरे प्रदेश से 40 निवेश प्रस्तावों को सेरेमनी के लिए चुना गया है। इसमें मेरठ से भेजे गए 16 प्रस्तावों में से कुल दो प्रस्तावों का चयन हुआ है, जो गृहमंत्री के समक्ष रखे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उद्यमी कमल ठाकुर, कनोहर इलेक्ट्रिकल्स का किया है चयन 
130 करोड़ के निवेश वाले इन प्रस्तावों में पहला विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एस्टेट बागपत रोड के उद्यमी कमल ठाकुर का है। 25 एकड़ भूमि में जिसकी लागत लगभग 80 करोड़ रुपए है, इसी में निजी औद्योगिक क्षेत्र का विस्तारीकरण करना है। कमल ठाकुर के अनुसार 25 एकड़ में 80 से 100 औद्योगिक इकाइयां की जा सकती हैं। गृहमंत्री प्रस्ताव पास कर देंगे तो यह उद्यमियों के लिए अच्छी पहल होगी। दूसरा प्रस्ताव कनोहर इलेक्ट्रानिक्स का है। गगोल में संचालित कनोहर इलेक्ट्रिकल्स पावर ट्रांसफार्मर बनाने के लिए पश्चिमी उप्र में मशहूर है। कंपनी फैक्टरी का विस्तार करना चाहती है। 50 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव जीबीसी में रखेगी। दोनों ही उद्यमी जीबीसी में भाग लेंगे। 

जिले से 16 में से केवल 2 प्रस्ताव ही जीबीसी में चुने गए हैं। इनमें एक कनोहर इलेक्ट्रिकल्स का 50 करोड़ रुपए का प्रस्ताव फैक्टरी के विस्तार के लिए है। - वीके कौशल, जीएम डीआईसी

मेरठ से फाइनल दोनों 130 करोड़ के प्रस्ताव हैं। जिन्हें हरी झंडी मिलते ही इन पर काम शुरू हो जाएगा। इसके बाद औद्योगिक विकास को गति मिलेगी। - शैलेंद्र सिंह सहायक आयुक्त उद्योग

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें