फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूटिमा में पांच मरीजों की मौत पर जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूटिमा में पांच मरीजों की मौत पर जांच शुरू
विज्ञापन

मेरठ। न्यूटिमा हॉस्पिटल में ऑक्सीजन की कमी से हुई पांच मौतों के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे प्रकरण से जुड़े सुबूत जुटाने में लगी है। अस्पताल के चिकित्सकों और स्टाफ के सदस्यों के बयान तो सोमवार को दर्ज किए गए, लेकिन जान गंवाने वाले मरीजों के तीमारदारों से बयान अभी नहीं लिए जा सके हैं।
रविवार शाम इस हॉस्पिटल में पांच मरीजों की मौतों से हड़कंप मच गया था। परिजनों ने ऑक्सीजन की कमी से मौतें होने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। करीब पांच घंटे तक यहां मरीजों और तीमारदारों में हड़कंप मचा रहा। इसके बाद सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया को मामले की जांच सौंपी गई थी।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी। पहले दिन जांच अधिकारी ने अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों और अन्य स्टाफ के लोगों के बयान दर्ज किए। बंद कमरे में एक-एक व्यक्ति को बुलाकर बयान दर्ज किए गए। सूत्र बताते हैं कि शुरुआती जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं, जो ऑक्सीजन की कमी से जुड़े हैं और काफी महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।
--
संस्कार की प्रक्रिया में व्यस्त रहे तीमारदार
- जांच अधिकारी ने जान गंवाने वाले पांच मरीजों के तीमारदारों के बयान लेने का प्रयास किया, लेकिन किसी भी तीमारदार से संपर्क नहीं हो पाया। बताया गया है कि सभी तीमारदार मृतकों के अंतिम संस्कार में व्यस्त रहे, जिस कारण उन्होंने जांच अधिकारी के समक्ष आकर बयान देने से फिलहाल इनकार कर दिया। इसलिए जांच प्रक्रिया में अभी और समय लग सकता है।
--
कहीं मौत की टाइमिंग उलझा न दे जांच
- मरीजों की मौत की टाइमिंग ने फिलहाल जांच को उलझा दिया है। दरअसल, परिजनों ने एक साथ पांच मौत होने की बात कहकर हंगामा किया था, लेकिन पांचों की टाइमिंग में अंतर है। सूत्रों के अनुसार महिला की मौत सबसे पहले शाम 5:38 पर होना सामने आया है। इसके बाद दूसरे मरीज की मौत ठीक एक घंटे बाद हुई। तीसरे मरीज की मौत शाम 7:18 बजे, चौथे मरीज की मौत 7:28 बजे और पांचवें मरीज की मौत 7:35 बजे होना बताया गया है।
विज्ञापन

---
पुलिस ने कई बिंदुओं पर जांच शुरू की है। इसका परिणाम आने में कुछ समय लगेगा। वैसे भी अभी दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे। सोमवार को मृतकों के परिजनों ने अंतिम संस्कार में व्यस्त होने की बात कहते हुए फिलहाल बयान दर्ज कराने से इनकार कर दिया। जल्द उनसे संपर्क कर उनका पक्ष जाना जाएगा। - अरविंद चौरसिया, सीओ कोतवाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें