मेरठ। एक उपभोक्ता ने माधवपुरम स्थित उपकेंद्र पर तैनात दो कर्मचारियों पर दस महीनों से एक लाख 50 हजार रुपये लेने और जमा नहीं कराने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। उपभोक्ता जहीर अहमद का कहना है कि उसके ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन के दो बिजली के कनेक्शन है। उनका बिजली का बिल नहीं आ रहा था। करीब दस महीने पहले बिजली कर्मचारियों ने उससे बिजली बिल बनवाने और जमा कराने के लिए एक लाख 50 हजार रुपये लिए थे, जो अभी तक भी जमा नहीं किए। पूरे मामले की उपभोक्ता ने अधिशासी अभियंता से शिकायत कर जांच कराकर कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जहीर अहमद का कहना है कि वह इसकी शिकायत एमडी पीवीवीएनएल से भी करेंगे और न्याय दिलाने की गुहार लगाएंगे। अधिशासी अभियंता डीवी सिंह का कहना है कि पूरे मामले की जांच कराएंगे, यदि कर्मचारी दोषी मिले को उनके खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई कराई जाएगी।