फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: यूजीसी की वेबसाइट पर चल रहा काम, नहीं हो रहे ओडीएल कोर्सों के पंजीकरण

Sun, 07 May 2023 02:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
CCSU - फोटो : Amar Ujala Meerut
विज्ञापन
मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) ऑनलाइन डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) कोर्स शुरू करने के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की वेबसाइट पर पंजीकरण का प्रयास कर रहा है, लेकिन सफलता नहीं मिल रही है। पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू करते समय साइट अंडर मेंटेनेंस लिखा हुआ आ रहा है। विवि प्रशासन का कहना है कि जब तक पंजीकरण नहीं होगा, तब तक आगे की प्रक्रिया संभव नहीं है।
विज्ञापन


सीसीएसयू नये शिक्षा सत्र 2023-24 से विभिन्न ओडीएल कोर्स शुरू करने जा रहा है। इन कोर्सों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी को विवि पाठ्यक्रम भेजेगा। ऑनलाइन प्रश्नपत्र भेजे जाएंगे, जिनको साल्व करके विद्यार्थी भेजेगा।

यह भी पढ़ें: Meerut News: पहलवानों के समर्थन में महिलाओं ने मेरठ में दिया धरना, उठाई बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की मांग
विज्ञापन


विवि सप्ताह में दो दिन ऑनलाइन क्लास भी लगाएंगे ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई से संबंधित समस्याएं दूर हों। पाठ्यक्रम पूरा होने पर लिखित परीक्षा होगी, जिसके लिए प्रदेश में ही परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। इस कोर्सों को शुरू करने से पहले सीसीएसयू को यूजीसी की साइट पर पंजीकरण कराना है।
विज्ञापन


पंजीकरण के बाद यूजीसी की टीम निरीक्षण करेगी। इसके बाद कोर्स शुरू कर दिया जाएगा। सीनियर प्रोफेसर डॉ. मृदुल गुप्ता का कहना है कि यूजीसी की वेबसाइट सही होते ही ओडीएल कोर्स शुरू करने का पंजीकरण करवा दिया जाएगा। इसके बाद यूजीसी की टीम निरीक्षण करने आएगी, मगर तब तक कोर्स शुरू करने की तैयारी भी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें