फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ऑपरेशन में लापरवाही के आरोप पर जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
- जांच के बाद सीएमओ को भेजी जाएगी रिपोर्ट, लापरवाही पाई तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। सिवाया टोल प्लाजा के नजदीक स्थित निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान कथित लापरवाही के मामले ने तूल पकड़ लिया है। परिजनों के हंगामे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। वहीं अब स्वास्थ्य विभाग भी सक्रिय हो गया है। मामले की रिपोर्ट मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को भेजी जा रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

रोहटा क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी नीरज कुमार ने आरोप लगाया कि उन्होंने अपने पिता वेद प्रकाश शर्मा को 20 अप्रैल को पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया था। जांच के बाद डॉक्टर ने पित्त की थैली में पथरी बताकर ऑपरेशन की सलाह दी। परिजनों के अनुसार 21 अप्रैल को ऑपरेशन शुरू हुआ लेकिन बीच में ही डॉक्टर ने हाथ खड़े कर दिए और मरीज को ले जाने के लिए कहा। आरोप है कि इस दौरान मरीज के शरीर पर 10 से 15 टांके भी लगा दिए गए।
विज्ञापन

नाराज परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। पीड़ित पक्ष ने थाना दौराला में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन

सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और जांच कराई जा रही है। साथ ही पूरे प्रकरण की रिपोर्ट सीएमओ को भेजी जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही दोषियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जांच में जुट गए हैं। प्रथम दृष्टया लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित अस्पताल और चिकित्सक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मरीज की स्थिति पर भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें