फलावदा पुलिस ने आत्मरक्षा बताकर मतीन के पैर में गोली मारी। दावा किया कि मतीन अपने दो साथियों के साथ बाइक पर था पुलिस को देखते ही उसने गोली चला दी। जिसमें पुलिस गोली लगने से बाल-बाल बच गई। जवाबी कार्रवाई में एक गोली पुलिस की मतीन के पैर में लगी है। कोर्ट के समक्ष मतीन ने कहा कि पुलिस ने उसको घर से उठाकर पैर में गोली मारी।
इस मामले में भी कोर्ट ने संज्ञान ले लिया। कोर्ट ने विवेचक से 14 जून को अभियुक्त के खिलाफ तैयार किए गए सबूतों को लेकर पेश करने की बात कही है। पुलिसकर्मी को चोट तक नहीं आयी कोर्ट ने अभियुक्त ने आरोप लगाए हैं कि मुठभेड़ के दौरान किसी भी पुलिसकर्मी को चोट तक नहीं लगी और उसके खिलाफ जानलेवा का मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
सवाल उठाया कि पुलिस ने उसको गोली मारी और उसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मुठभेड़ के दो मामलों में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठे तो पुलिस महकमे में खलबली मच गई।