मोदीपुरम- शोभित विवि में आयोजित प्रतियोगिता में शामिल विद्यार्थी।
मोदीपुरम। शोभित विवि में रविवार को इंट्रा मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2025 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में विभिन्न सेमेस्टरों के छात्रों से गठित 34 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के प्रारंभिक, सेमीफाइनल और ग्रैंड फिनाले दौर का मूल्यांकन संकाय सदस्यों और विधि पेशेवरों ने किया। प्रतिभागियों का मूल्यांकन उनके कानूनी तर्क, अभिव्यक्ति, प्रस्तुति कौशल और न्यायालय शिष्टाचार के आधार पर किया गया। टीम एसयू-16 में प्रतिभाग कर रहे शगुन, गार्गी और अमरचंद ने प्रतियोगिता का विजेता खिताब जीता। टीम एसयू-11 के डेविड, रिधिमा और माधव उपविजेता रहे। विजेता टीमों को प्रति कुलपति डॉ. जयानंद ने ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान इकरा रशीद, डॉ. निहारिका, डॉ. पल्लवी जैन, डॉ. मोहम्मद आमिर आदि मौजूद रहे। संवाद