फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का सदस्य दबोचा, चार बाइक और एक स्कूटी बरामद

Tue, 27 Dec 2022 04:27 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के एक सदस्य दबोचा है। पुलिस ने उसके पास से चार बाइक और एक स्कूटी बरामद की है।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में मेडिकल पुलिस ने सोमवार को काली नदी के पास से अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार हो गया। पकड़े गए बदमाश की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की चार बाइक व एक स्कूटी बरामद की है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि सोमवार को पुलिस गढ़ रोड पर गश्त कर रही थी। सूचना मिली कि एक बदमाश चोरी की बाइक पर उधर से गुजर रहा है। पुलिस टीम ने काली नदी के पास घेराबंदी कर गिरोह के एक सदस्य रवि पुत्र मुख्तार सिंह निवासी काजीपुर थाना खरखौदा को गिरफ्तार कर लिया। उसका साथी मनीष पुत्र सत्ते निवासी काजीपुर पुलिस टीम को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने चार बाइक व एक स्कूटी को बरामद कराया है।

यह भी पढ़ें: Meerut: सड़क हादसों ने ली छह की जान, आगरा एक्सप्रेस-वे पर एकसाथ बुझे तीन घरों के चिराग, कार के उड़े परखच्चे
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में पता चला कि रवि अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का सदस्य है और दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड व एनसीआर से वाहनों की चोरी कर अमरोहा में बेच देते है। पुलिस अमरोहा में चोरी के वाहनों की खरीद करने वालों के बारे में भी पता लगा रही है।

यह भी पढ़ें: Weather Update: सर्दी का सितम जारी, छूटी कंपकंपी, कोहरे से थमी वाहनों की रफ्तार

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें