मेरठ में मेडिकल पुलिस ने सोमवार को काली नदी के पास से अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार हो गया। पकड़े गए बदमाश की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की चार बाइक व एक स्कूटी बरामद की है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि सोमवार को पुलिस गढ़ रोड पर गश्त कर रही थी। सूचना मिली कि एक बदमाश चोरी की बाइक पर उधर से गुजर रहा है। पुलिस टीम ने काली नदी के पास घेराबंदी कर गिरोह के एक सदस्य रवि पुत्र मुख्तार सिंह निवासी काजीपुर थाना खरखौदा को गिरफ्तार कर लिया। उसका साथी मनीष पुत्र सत्ते निवासी काजीपुर पुलिस टीम को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने चार बाइक व एक स्कूटी को बरामद कराया है।
पूछताछ में पता चला कि रवि अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का सदस्य है और दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड व एनसीआर से वाहनों की चोरी कर अमरोहा में बेच देते है। पुलिस अमरोहा में चोरी के वाहनों की खरीद करने वालों के बारे में भी पता लगा रही है।