फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शादी के दो दिन बाद ही नकदी-जेवरात लेकर दुल्हन चंपत, पुलिस ने बिचौलिए को दबोचा

Tue, 06 Dec 2022 12:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मेरठ स्थित कंकरखेड़ा क्षेत्र के गांव में शादी के दो दिन बाद ही नकदी-जेवरात लेकर भागी दुल्हन के मामले में बिचौलिए से पूछताछ हो रही हैं। उधर पीड़ित ने दो दिन पहले ही थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत की थी। जिसमें पुलिस ने बिचौलिए को हिरासत में ले लिया व जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित कंकरखेड़ा क्षेत्र गांव दायमपुर में शादी के दो दिन बाद ही दुल्हन लाखों रुपये के जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गई थी। घटना करीब दो महीने पहले की है। पीड़ित ने दो दिन पूर्व थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी थी। जहां पुलिस ने बिचौलिए को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सरधना थाना क्षेत्र के एक कस्बा निवासी युवक की शादी दो महीने पहले कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के दायमपुर गांव निवासी एक तलाकशुदा महिला से हुई थी। पीड़ित ने बताया कि उनके एक रिश्तेदार ने ही महिला के परिवार से मुलाकात करवाई थी। जिसमें डेढ़ लाख रुपये में रिश्ता तय करवाया था।

यह भी पढ़ें: Baghpat: पूर्वी यमुना में पानी आने से किसानो के चेहरे खिले, ढाई माह से सूखी पड़ी हुई थी नहर
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित का आरोप है कि शादी के दो दिन बाद महिला ने अपने मामा की मौत होने की बात कही और अपने घर चली गई थी। साथ ही अलमारी से लाखों की कीमत के जेवरात व 40 हजार रुपये गायब मिले थे। महिला के घर पर ताला लटका हुआ है। जिसमें सुराग नहीं लगने पर दो दिन पूर्व पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। पीड़ित का मामला सुनने के बाद इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा उत्तम सिंह राठौर का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें