पांचवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को अमर उजाला के साथ योग कर शरीर को स्फूर्तिदायक और मन को चिंतामुक्त बनाइए। अमर उजाला द्वारा आज शहर में तीन स्थानों पर विशाल योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
अमर उजाला, आर्ट ऑफ लिविंग व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में विशाल योग शिविर का आयोजन कैलाश प्रकाश स्टेडियम में होगा। स्टेडियम में होने वाला यह शिविर प्रात: 6.30 बजे से प्रारंभ होगा। शिविर में आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक गुरुदेव श्रीश्री रविशंकर के शिष्य महेश शर्मा योग साधना कराएंगे। महेश शर्मा अंतर्राष्ट्रीय योग शिक्षक हैं लंबे समय से आर्ट ऑफ लिविंग से जुड़े हैं। शिविर में एंट्री सुबह 5.30 बजे से प्रारंभ हो जाएगी।
वहीं दूसरा शिविर बुद्धा गार्डन गढ़ रोड पर अमर उजाला व योग विज्ञान संस्थान के सहयोग से किया जाएगा। शिविर का आयोजन प्रात: 5.15 बजे से होगा। एंट्री 4.45 से प्रारंभ हो जाएगी। शिविर में योग विज्ञान संस्थान के योग शिक्षक योग साधना कराएंगे।
इसके अलावा तीसरा विशाल योग शिविर दिल्ली रोड स्थित सुभद्रा फार्म्स में होगा। योग विज्ञान संस्थान के सहयोग से होने वाले इस शिविर में सुबह 5.15 बजे से योग साधना प्रारंभ होगी। योग विज्ञान संस्थान के शिक्षक योगाभ्यास कराएंगे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/