योग केवल तन ही नहीं मन को भी स्वस्थ रखता है। नियमित योगाभ्यास शरीर को निरोगी, काया को कांतिमय और मन को शांत बनाता है। योग के इन महत्वों को जानते हुए महिलाओं ने योगाभ्यास किया।
महिलाओं को विभिन्न यौगिक क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। ऊं की ध्वनि से योग साधना शुरू हुई जो हंसी और ताली वादन पर अंत हुई। योगाभ्यास व प्राणायाम के जरिये शरीर को निरोगी कैसे बनाएं यह भी जानकारी दी गई। योग विज्ञान संस्थान की योग साधिकाओं ने प्राणायाम, कपालभाति, सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, मंडूकासन, भुजंगासन, शीतल आसन, पादउत्तानासन, मकरासन व शीर्षासन का अभ्यास किया। अंत में ताली वादन हुआ। निशा सक्सेना, सीमा सागर, कुसुम, सावित्री कथूरिया, लक्ष्मी बिंदल, तनुजा, शीला राजरानी, सीमा महाजन, सीमा साहनी, कांता बक्शी, रानी वर्मानी, रुचि सक्सेना और आशा लूथरा आदि ने सहयोग दिया।
योग के हैं ये लाभ
- योग रक्तचाप को सामान्य करता है।
- लीवर में रक्त संचार बढ़ाता है और चर्बी घटाता है।
- कुछ मिनट का योग दिन भर की चिंताओं से मुक्ति दिलाता है।
- योगासन अंगों को सामान्य स्थिति में रखते हैं और मांसपेशियों को शक्ति देते हैं।
- प्राणायाम और ध्यान तनाव को दूर करते हैं और प्रतिरक्षण क्षमता सुधारते हैं।
- योग करने से मन प्रसन्न रहता है।
- योग करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
- योग स्मरण शक्ति, पाचन शक्ति बढ़ाने में लाभकारी है।