उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद निवासी अंतरराष्ट्रीय पहलवान सोमवार को लखनऊ के मन्नू के साथ विवाह बंधन में बंध गई। शादी की सभी रस्में लाॅकडाउन के नियमों का पालन करते हुए पूरी की गईं।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाली और रानी लक्ष्मीबाई अवाॅर्ड विजेता मलकपुर की पहलवान अंशु तोमर विवाह बंधन में बंध गई हैं। सोमवार को लखनऊ से दूल्हा बने मन्नू चार बरातियों संग मलकपुर गांव पहुंचे। रात्रि के समय शादी वरमाला से लेकर सात फेरों की रस्में हुईं। मंगलवार सुबह दूल्हा दुल्हन को लेकर विदा हो गया।