फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज चंद्रो तोमर का निधन, कुछ दिन पहले कोरोना पॉजिटिव आई थी रिपोर्ट

Fri, 30 Apr 2021 03:40 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

अंतरराष्ट्रीय शूटर दादी चंद्रो तोमर का कोरोना से निधन हो गया है। कुछ दिन पहले ही उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ गई थी। मेरठ के आनंद अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
शूटर दादी चंद्रो तोमर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति बटोरी और राष्ट्रीय स्तर पर 50 से अधिक पदक जीतकर कामयाबी हासिल करने वाली बागपत के जौहड़ी गांव निवासी अंतरराष्ट्रीय शूटर दादी चंद्रो तोमर का निधन हो गया है। कुछ दिन पहले ही उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ गई थी। उन्हें सांस लेने में दिक्कत महसूस हो रही थी।

विज्ञापन


शूटर दादी चन्द्रों की मेडिकल कॉलेज में आज दोपहर उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। मेडिकल के कोविड अस्पताल के प्रभारी डॉ. धीरज बालियान ने इसकी पुष्टि की है। इससे पहले वह आनंद अस्पताल में भर्ती थी। हालत बिगड़ने पर गुरुवार रात सात बजे उन्हें मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया था। तब से वह मेडिकल के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती थी।

मूलरूप से शामली के गांव मखमूलपुर में शूटर दादी का जन्म एक जनवरी 1932 को हुआ। सोलह साल की उम्र में जौहड़ी के किसान भंवर सिंह से उनकी शादी हो गई। भरे-पूरे परिवार में निशानेबाजी सीखने की दिलचस्प कहानी है। 
विज्ञापन


बता दें कि साल 1998 में जौहड़ी में शूटिंग रेंज की शुरुआत डॉ. राजपाल सिंह ने की। लाडली पौत्री शेफाली तोमर को निशानेबाजी सिखाने के लिए वह रोज घर से शूटिंग रेंज तक जाती थी। शेफाली शूटिंग सीखती और चंद्रो तोमर देखती रहती थी। एक दिन चंद्रो तोमर ने एयर पिस्टल शेफाली से लेकर खुद निशाना लगाया। पहला निशाना दस पर लगा... दादी की निशानेबाजी देख रहे बच्चों ने तालियां बजाई। यहीं से शुरू हुआ चंद्रो तोमर की निशानेबाजी का सफर।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें

बेबसी: उफ... शव ले जाने के लिए स्ट्रेचर तक नहीं मिला, आखिर कहां है बेड, कोई बताने वाला नहीं

ऑक्सीजन की किल्लत: सिस्टम की लापरवाही से टूट रहीं सांसें, मां को नहीं बचा पाया बेटा, भावुक कर देगी कहानी


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें