फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रशिक्षक बनेंगे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, आवेदन मांगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। क्षेत्रीय खेल कार्यालय मेरठ की ओर से अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को आवासीय खेल छात्रावासों में प्रशिक्षक के रूप में तैनात करने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। खेल विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार 15 खेलों हॉकी, तैराकी, वॉलीबाल, जिम्नास्टिक, एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबाल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बास्केटबाल, कबड्डी, कुश्ती, बॉक्सिंग, जूडो एवं हैंडबाल में आवासीय खेल छात्रावासों के लिए यह तैनाती की जाएगी। चयनित खिलाड़ियों को प्रशिक्षण कार्य के लिए प्रतिमाह मानदेय भी प्रदान किया जाएगा। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स या विश्व स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ी निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र 10 अप्रैल शाम चार बजे तक कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित क्षेत्रीय खेल कार्यालय में जमा करने होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें