फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गोवंश के अवशेष नाले में फेंकने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। पुलिस ने संरक्षित पशु के अवशेष नाले में फेंकने के आरोपी अरशद को कटान में प्रयुक्त की गई तीन छुरी के साथ गिरफ्तार कर किया है। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि 20 मार्च को सूचना मिली थी कि संगल पेपर मिल के पास नाले में कुछ सफेद रंग के कट्टे पड़े हुए थे। जिन्हें कुत्ते नोच रहे थे। इन कट्टों में पशु अवशेष होने की आशंका है। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्लास्टिक के कट्टे को खोलकर देखा तो उसमें सड़ी गली अवस्था में पशु अवशेष मिले। इस संबंध में थाने में गोवंश अधिनियम में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। साक्ष्य संकलन व जांच के दौरान दो नाम प्रकाश में आए। इनमें से एक अरशद निवासी गांव भैंसा को तीन छुरी के साथ गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई पुलिस द्वारा अमल में लाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें