फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन चौधरी की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, हालत बिगड़ी मगर हौसला बाकी, कई खिलाड़ियों ने दिया समर्थन

Wed, 11 Sep 2019 12:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय पैरा पावर लिफ्टिंग खिलाड़ी सचिन चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ के पैरा पावर लिफ्टिंग खिलाड़ी सचिन चौधरी को अन्न त्याग कर कैलाश प्रकाश स्टेडियम में धरने पर बैठे दो दिन हो गए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। धरने के दूसरे दिन सपा, भाकियू और उप्र दिव्यांग स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने धरनास्थल पर पहुंचकर सचिन का समर्थन किया। 
विज्ञापन


सपा नेता अतुल प्रधान ने कहा कि भाजपा नेता सचिन चौधरी की अनदेखी कर रहे हैं। देश के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ी को भी आज धरना देना पड़ रहा है। बुधवार को वह जिलाधिकारी कार्यालय का सपा कार्यकर्ताओं और खिलाड़ियों के साथ घेराव करेंगे। भाकियू के मंडल उपाध्यक्ष विनोद जिटौली ने कहा कि हर मजलूम की लड़ाई भाकियू की लड़ाई है, वे सचिन के साथ हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

उप्र दिव्यांग स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित शर्मा, महासचिव गुलजार सैफी ने कहा कि पैरा खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरियों में कोटा और प्रोत्साहन राशि तय की जाए। सरकार पैरा नीति लागू करे।

सचिन चौधरी ने कहा कि वह अपनी मांग पर अटल हैं, खेल मंत्री धरना स्थल पर आएंगे, तभी धरना खत्म करेंगे। इस दौरान सचिन के साथ साथ कई खिलाड़ियों की हालत बिगड़ी लेकिन उनका हौसला नहीं टूटा और खिलाड़ियों ने धरना जारी रखा। 

क्रीड़ा भारती के प्रांतीय अध्यक्ष आज खेल मंत्री से मिलेंगे
सचिन चौधरी को खेल संस्था क्रीड़ा भारती का भी समर्थन मिला है। प्रांत कार्यकारिणी सदस्य कपिल त्यागी ने कहा कि सचिन चौधरी की पीड़ा को सरकार तक पहुंचाया जायेगा। बुधवार को प्रांतीय अध्यक्ष डा. संदीप त्यागी लखनऊ में खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी से मिलेंगे और उन्हें सचिन की मांगों से अवगत कराएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें