- दुबई में बैठकर साइबर ठगी का नेटवर्क चला रहा था नबील अख्तर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी मेरठ। लालकुर्ती और सदर बाजार पुलिस ने इंटरनेशनल साइबर ठग इस्लामाबाद लिसाड़ी गेट नबील अख्तर, प्रह्लाद नगर निवासी अरबाज और जीबीआई कालोनी ब्रह्मपुरी निवासी हैदर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नौ मोबाइल, दस डेबिट कार्ड, एक चेकबुक बरामद की गई है। पुलिस की जांच में सामने आया कि दुबई में बैठकर नबील अख्तर साइबर ठगी का नेटवर्क चला रहा था। सीओ कैंट नवीना शुक्ला ने बताया कि सुवालीन निवासी 77 बैंक स्ट्रीट ने लालकुर्ती थाने में तहरीर दी। जिसमें पुलिस ने शाकिब, अरबाज, फैसल, असद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद तीनों आरोपियों नबील अख्तर, अरबाज और हैदर को को गिरफ्तार किया। पूछताछ में इन्होंने बताया कि लोगो को पैसे देकर उनके खाते खुलवाते है तथा खातो में साईबर फ्राड की रकम मंगवाते है और प्राप्त रुपये में से अपना कमीशन लेकर बाकी रुपये विदेशी पार्टियो को भेज देते है। जिससे वह रुपये क्रिप्टो करेंसी में चेंज होकर विदेश चला जाता है। आरोपियों द्वारा प्रयोग में लाए गए खातो को एनसीआरपी पोर्टल पर चेक किया गया तो अन्य राज्यों से शिकायत पाई गई। आरोपी अब तक सौ खाते खरीदकर साईबर ठगी कर चुके हैं। जिनकी विभिन्न राज्यो में शिकायत दर्ज है। पुलिस इनके अन्य साथियों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
नबील के साथियों की जांच कर रही पुलिस
नबील के साथियों की भी पुलिस जांच कर रही है। सीओ नवीना शुक्ला ने बताया कि दो आरोपी की अभी जांच चल रही है। पुलिस जल्द ही गिरफ्तारी करने का दावा कर रही है। वहीं दूसरी ओर इनके सभी खातों को भी पुलिस ने सीज कर दिया है। आरोपी
अब तक करीब 100 खाते खरीदकर साईबर ठगी कर चुके हैं । जिनकी विभिन्न राज्यो में शिकायतें दर्ज है। जहां-जहां मुकदमे और शिकायतें दर्ज है, वहां-वहां से भी पुलिस रिकार्ड निकाल रही है ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके। -