फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुफिया एजेंसियां सर्तक: पाकिस्तान से आए परिवार को बुलाकर एलआईयू ने की पड़ताल

Wed, 09 Jan 2019 01:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
investigation
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में आईएसआईएस कनेक्शन सामने आने पर खुफिया एजेंसियां सर्तक हो गई हैं। वहीं पाकिस्तानी नागरिकों पर खास तौर पर नजर रखी जा रही है। यूपी के मुजफ्फरनगर में गठरी व्यवसाय, जाली करेंसी और हथियार तस्करी को लेकर चर्चित कैराना पर खुफिया एजेंसियों की विशेष निगाहें टिकी है। पुलिस ने कैराना में रिश्तेदारी में आए एक परिवार के तीन सदस्यों को उनके रिश्तेदारों के साथ कोतवाली बुलाकर जानकारी ली। 

विज्ञापन

              
मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि कुछ पाकिस्तानी नागरिक रिश्तेदारी में आए हुए हैं। पुलिस ने उनकी खोजबीन की तो पता चला कि पाक नागरिक अपनी मां और दादी के साथ रिश्तेदारी में आए हैं। पुलिस ने तीनों सदस्यों को रिश्तेदारों के साथ कोतवाली बुलवाया। पुलिस के मुताबिक तीनों सदस्य 24 फरवरी तक वीजा पर आए हैं। पिछले दिनों ही ये  कैराना पहुंचे थे।

Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस ने उनके बारे में जानकारी ली और उनके बारे में मोहल्लों में जाकर तस्दीक किया। पुलिस ने तीनों के नाम पते की एंट्री कर ली। पाक नागरिकों ने जब बताया कि वे वीजा अवधि के दौरान गंगोह अपनी रिश्तेदारी में भी जाएंगे तो पुलिस ने उन्हें कहा कि क्षेत्र में कहीं घूमने-फिरने और बाहर जाने से पहले कोतवाली में जानकारी देकर जाएं। 

इस संबंध में कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि उनके पास पाकिस्तान या अन्य कहीं बाहर से आने वाले लोगों की सूचना खुफिया विभाग की तरफ से दी जाती है। उन लोगों का सत्यापन किया जाता है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें