फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गृहकर वसूली में लापरवाही पर वेतन रोकने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। नगर निगम में गृहकर वसूली को लेकर नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने शुक्रवार को कैम्प कार्यालय पर समीक्षा बैठक की। इस दौरान कई अधिकारियों व कर्मचारियों की कार्यशैली पर सवाल उठे। इस पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

बैठक में योगेश चौहान, नीतू पाल, अंकुश कुमार, नीरज कुमार और तेजपाल बिना पूर्व अवकाश स्वीकृति कराए मुख्यालय से बाहर रहे। इस पर नगर आयुक्त ने उनके एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। कर अधीक्षक विनय कुमार और अतुल कुमार पर पर्यवेक्षणीय दायित्वों का सही निर्वहन न करने का आरोप लगा है। वहीं, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी शिव कुमार गौतम को कारण बताओ नोटिस जारी करने और उनकी कार्यशैली की जानकारी शासन को भेजने के निर्देश दिए गए।

राजस्व निरीक्षक कार्यमुक्त
निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष वसूली अत्यधिक कम रही है। इस पर तीन राजस्व निरीक्षक श्यामवीर, कृत वर्मा और ब्रजेश कुमार को नोटिस जारी किया गया। साथ ही ब्रजेश कुमार को नगर निगम मेरठ से कार्यमुक्त कर उनकी नई तैनाती नगर पालिका परिषद पिलखवा में करने को निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें