मेरठ। सेवा भारती मेरठ पश्चिम महानगर की मासिक कार्यशाला श्रीराम सरस्वती शिशु मंदिर रामलीला मैदान में हुई। इसमें विभिन्न केंद्रों के संचालक एवं संचालिकाएं उपस्थित रहीं। बैठक के दौरान सभी केंद्रों में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। संचालकों को प्रशिक्षण व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए गए। कार्यशाला में 40 से अधिक संचालिकाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर नरेंद्र , गौरव गोयल, नीरज गर्ग, अमित रस्तोगी आदि रहे। ब्यूरो