फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कॉलोनी में जलभराव के विरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। रुड़की रोड स्थित कृष्णा कॉलोनी के लोगों ने बुधवार को मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) में प्रदर्शन कर सीवर की समस्या पर रोष जताया। उन्होंने कॉलोनी में जलभराव की समस्या पर सबसे अधिक चिंता जताई। आरोप लगाया कि नियमित रखरखाव शुल्क (मेंटेनेंस) का भुगतान करने के बावजूद कॉलोनी में सीवेज का पानी जमा हो रहा है। प्रदर्शन करने वाले नरेंद्र गुप्ता, अरुण कुमार और दिनेश शर्मा ने बताया कि कॉलोनी के प्रमोटर सीवर की समस्या का समाधान करने में पूरी तरह विफल रहे हैं। उन्होंने मेडा से गुहार लगाई कि समस्या से जल्द निजात दिलाई जाए। मेडा के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि सीवर लाइन की समस्या का निस्तारण कराया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें