फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कांवड़ सेवा शिविरों के संचालकों को दिए निर्देश

विज्ञापन
सरूरपुर। थाना परिसर में कांवड सेवा ​शिविर संचालकों के साथ बैठक करते थाना प्रभारी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। शनिवार को सरूरपुर थाना परिसर में सरूरपुर रजबहे की पटरी पर संचालित होने वाले कांवड़ सेवा शिविरों के संचालकों के साथ बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी गौरव सिंह ने सभी शिविर संचालकों से प्रशासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के कोई भी कांवड़ सेवा शिविर संचालित नहीं किया जाएगा। जिन संस्थाओं एवं समितियों को शिविर लगाने हैं, वह पहले आवश्यक अनुमति प्राप्त करें और निर्धारित मानकों के अनुरूप ही शिविरों का संचालन करें। साथ ही डीजे, लाउडस्पीकर और जनरेटर आदि का उपयोग भी निर्धारित मानकों के अनुरूप ही किया जाए। पुरा महादेव पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु सरूरपुर रजबहे पटरी से गुजरते हैं। बैठक में मौजूद शिविर संचालकों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें