फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: त्योहारों के मद्देनजर साफ सफाई व जलापूर्ति दुरुस्त रखने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। नगर पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी ने त्योहारों के मद्देनजर सफाई विभाग के कर्मचारियों और सफाई नायकों की बैठक में साफ सफाई दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए।
चेयरमैन अखिल कुमार कौशिक व अधिशासी अधिकारी पूजा सिंह ने नगर में रमजान को ध्यान में रखते हुए पालिका के समस्त विभागों के कर्मचारियों के साथ विभागीय बैठक की। सफाई विभाग के कर्मचारियों और सफाई नायकों को रमजान पर्व पर नगर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने व नगर की प्रत्येक मस्जिद के पास सफाई कराकर कली-चूना आदि डलवाने व प्रत्येक जुमे को विशेष सफाई कराने के लिए निर्देशित किया। साथ ही नगर के इमामबाड़े के पास सफाई कराकर चूना डलवाए जाने के आदेश भी दिए।
विज्ञापन

पालिका अध्यक्ष द्वारा जलकल विभाग के अवर अभियंता अमित कुमार श्रीवास्तव को रमजान माह में पेयजलापूर्ति की सुचारू व्यवस्था बनाए रखने एवं नगर में पेयजलापूर्ति प्रतिदिन सुबह 3:00 बजे से सुबह 10 बजे तक दोपहर 12 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक व शाम 4:30 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक करने के आदेश दिए। पथ प्रकाश विभाग की टीम को नगर की सभी मस्जिदों की लाइटें चेक कर खराब लाइटों को दुरुस्त कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन

बैठक में सभासद के पति मनीष यादव, पालिका के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राकेश कुमार, अवर अभियंता (जल) अमित कुमार श्रीवास्तव, सफाई लिपिक लाखन सिंह, सफाई नायक राकेश कुमार, विकास कुमार, मजहर अब्बास, सुजीत कुमार व सहायक लिपिक नंदकिशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें