फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहटा। चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर शिवभक्तों की बढ़ती आवाजाही के बीच जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने नानू गंगनहर पुल से जानी पुल तक कांवड़ मार्ग का दौरा कर स्वच्छता व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान जिन स्थानों पर सफाई व्यवस्था में कमी मिली, वहां तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए गए। डीपीआरओ वीरेंद्र सिंह ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि यात्रा समाप्त होने तक पूरे कांवड़ मार्ग पर कहीं भी गंदगी नहीं दिखनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें